
आईपीएल 2026: आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स में होगी भिड़ंत! जानें कहां और कैसे देखें लाइव मैच

नई दिल्ली। आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2026 की पहली भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा और मैच की पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी।
कहां देखें मैच
भारत में मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर किया जा रहा है। इसमें स्टार स्पोर्ट्स 1 (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़) और उनके HD चैनल्स शामिल हैं। आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
इस बार का मैच होगा सबसे खास
जानकारी के मुताबिक यह मैच दोनों टीमों के लिए इस सीजन का पहला मुकाबला है। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। इस बार संजू सैमसन सीएसके की ओर से खेल रहे हैं, वहीं रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे।
राजस्थान रॉयल्स (RR) की संभावित प्लेइंग 11
रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस/मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, राहुल चाहर/अंशुल कंबोज।




