
IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को दी बड़ी जिम्मेदारी, कप्तान रियान पराग ने दिया ओपनिंग स्लॉट में खेलने का मौका

नई दिल्ली।आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले सभी टीमें जीतने के लिए कड़ी तैयारी कर रही है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स टीम के हेड कोच कुमार संगाकारा और नए कप्तान रियान पराग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी सीजन को लेकर अपनी प्लानिंग की चर्चा की। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। कोच संगाकारा और कप्तान दोनों को उम्मीद है कि वैभव इस सीजन में टीम के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं।
ओपनिंग स्लॉट में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाएगा
कप्तान रियान पराग ने साफ किया कि संजू सैमसन के जाने के बाद ओपनिंग स्लॉट में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाएगा और वे यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। पराग ने यह भी कहा कि वैभव को उसी भूमिका में ढलने की जरूरत है, जो पहले सैमसन निभाते थे, और साथ ही उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी, ताकि वे अनावश्यक दबाव से बच सकें।
रियान पराग कप्तानी संभालेंगे
बता दें कि इस बार टीम में संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में 24 वर्षीय रियान पराग कप्तानी संभालेंते हुए नजर आएंगे जिससे इनके कंधों पर एक बारी और बड़ी जिम्मेदारी होंगी। कोच और कप्तान दोनों ने भरोसा जताया कि इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम संतुलित नजर आ रही है और टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं।




