Begin typing your search above and press return to search.
Sports

पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदना काव्या मारन को पड़ा भारी! सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट हुआ सस्पेंड

Anjali Tyagi
13 March 2026 10:20 AM IST
पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदना काव्या मारन को पड़ा भारी! सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट हुआ सस्पेंड
x
बता दें कि नीलामी से पहले भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदे जाने की चर्चा चली थी।

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और उनकी टीम सनराइजर्स लीड्स इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। लोगों द्वारा उनका पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद भारी विरोध हो रहा है।इसी बीच काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया, हालांकि प्लेटफॉर्म ने इसके पीछे कारण स्पष्ट नहीं किया।

सनराइजर्स ने अबरार को खरीदा था

अबरार 'द हंड्रेड' में भारतीय स्वामित्व वाली किसी भी टीम द्वारा खरीदे गए पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2,55,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ भारतीय रुपये में खरीदा। सनराइजर्स फ्रेंचाइजी को अपने इस फैसले के लिए भारत में क्रिकेट फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदने के उठी थी बात

बता दें कि नीलामी से पहले भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदे जाने की चर्चा चली थी। इस दौरान संभावित 'शैडो बैन' की खबरें भी सामने आई थीं। टीम के कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि उन्होंने साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से अबरार के बारे में राय ली थी। उसी आधार पर उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्रेंचाइजी के भीतर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने या न लेने को लेकर कोई स्पेशल मीटिंग नहीं हुई थी।

क्या है विवाद का कारण

जानकारी के मुताबिक भारतीय फैंस अबरार अहमद के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर नाराज हैं, जिनमें उन्होंने कथित तौर पर भारतीय सेना और विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का मजाक उड़ाया था। इसके अलावा, भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के कारण भी फैंस इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग हो रहा विरोध

सोशल मीडिया पर #ShameOnSRH और #BoycottSunrisers जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस का आरोप है कि फ्रेंचाइजी ने राष्ट्रीय भावनाओं के बजाय व्यावसायिक लाभ को प्राथमिकता दी है। बता दें कि लोगों द्वारा इस चयन का खुसलर विरोध किया जा रहा है।

Next Story