Begin typing your search above and press return to search.
Sports

PBKS vs SRH: आज मैदान में उतरेंगे पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद! किसका पलड़ा है भारी, जानें कहां, कैसे देखें मैच

Anjali Tyagi
11 April 2026 2:00 PM IST
PBKS vs SRH: आज मैदान में उतरेंगे पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद! किसका पलड़ा है भारी, जानें कहां, कैसे देखें मैच
x

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन के धमाकेदार मैच चल रहे हैं। आज आईपीएल का 17वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में शुरू होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि किस टीम का पलड़ा भारी है।

किसका पलड़ा भारी है?

जानकारी के मुताबिक दोनों टीमों में जबरदस्त मैच होने वाला है। आंकड़ों के लिहाज से हैदराबाद का पलड़ा काफी भारी है। अब तक दोनों के बीच हुए 24 मैचों में से SRH ने 17 जीते हैं, जबकि PBKS केवल 7 मैच ही जीत पाई है।मौजूदा प्रदर्शन को देखें तो पंजाब किंग्स बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। PBKS 5 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि SRH 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर संघर्ष कर रही है। मुल्लांपुर के घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा पंजाब किंग्स को मिल सकता है।

मैच कहां देखें

आप इस मैच का सीधा प्रसारण (Live Telecast) और स्ट्रीमिंग (Streaming) इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। भारत में Star Sports Network के विभिन्न चैनलों (Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi/Regional) पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स (PBKS)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (wk), निहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), एलएस लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, के. नीतीश कुमार रेड्डी, ए. वर्मा, एस. कुमार, इशान मलिंगा, एचवी पटेल, जयदेव उनादकट

Next Story