Begin typing your search above and press return to search.
Sports

राजस्थान रॉयल्स बनी IPL की सबसे महंगी टीम, इस अमेरिकी बिजनेसमैन ने लगाई सबसे बड़ी बोली, जानें कितनी

Anjali Tyagi
24 March 2026 5:11 PM IST
राजस्थान रॉयल्स बनी IPL की सबसे महंगी टीम, इस अमेरिकी बिजनेसमैन ने लगाई सबसे बड़ी बोली, जानें कितनी
x

नई दिल्ली। IPL 2026 का आगाज होने वाला है। ऐसे में सभी टीमों पर बोली लग रही है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स IPL की सबसे महंगी टीम बन गई है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम में बिक गई है। यानी लगभग 15,286 करोड़ रुपये में खरीद ली गई है।

अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को लगभग 15,286 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। रिपोर्ट्स अनुसार उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। कल सोमानी, IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के भी मालिक हैं। उन्हें अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन हासिल है, जो प्रतिष्ठित वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं।

टीम ने रचा इतिहास

यह पहली बार है जब कोई आईपीएल टीम 1 बिलियन डॉलर से अधिक की कीमत पर बिकी है। तुलनात्मक रूप से, 2008 में इस टीम को मात्र ₹320 करोड़ में खरीदा गया था।

IPL में इस बार अलग तरह से उतरेगी टीम

रियान पराग जो 2019 से रॉयल्स के साथ हैं, अब टीम की कमान संभालेंगे। पिछले साल (IPL 2025) संजू सैमसन के घायल होने पर उन्होंने 8 मैचों में स्टैंड-इन कप्तान के रूप में भूमिका निभाई थी। टीम के सबसे सफल कप्तान रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें 18 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया है। संजू के जाने के बदले में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए हैं।

Next Story