
IPL से पहले रिंकू सिंह को मिला बड़ा तोहफा! सीएम योगी ने सौंपी ये जिम्मेदारी, आज देंगे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले योगी सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल अपनी तूफानी बल्लेबाजी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रिंकू को उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बेहद सम्मानजनक और अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। रिंकू को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जा रहा है।
सीएम योगी आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
बता दें कि यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसके तहत खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को करियर सुरक्षा प्रदान की जाती है। आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले रिंकू सिंह के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसी के तहत आज लखनऊ के लोकभवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद रिंकू सिंह और अन्य दिग्गज खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
अन्य खिलाड़ियों को भी सौगात
रिंकू सिंह के अलावा हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पुलिस उप अधीक्षक (DSP) के रूप में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। साथ ही, कुछ खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।




