Begin typing your search above and press return to search.
Sports

IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर! BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव होटल के कमरे में मिला, जानें पूरा मामला

Anjali Tyagi
31 March 2026 1:37 PM IST
IPL 2026 के बीच आई दुखद खबर! BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का शव होटल के कमरे में मिला, जानें पूरा मामला
x

नई दिल्ली। IPL 2026 के मुकाबले जारी है। ऐसे में एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल मुंबई के ट्राइडेंट होटल में BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड का शव उनके कमरे में मिला है। 76 वर्षीय इयान एक ब्रिटिश नागरिक थे और आईपीएल की ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा थे। इस खबर को सुन सभी दंग हो गए।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक इस घटना के बारे में सभी को घटना 30 मार्च की सुबह पता चला। जब होटल के रिसेप्शनिस्ट ने उनके कमरे में फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ कमरे नंबर पर पहुंचा और अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। कमरे के अंदर इयान का शव फर्श पर पड़ा मिला।

मैच की कवरेज कर होटल लौटे थे इयान

बता दें कि इयान ने 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच की कवरेज पूरी करने के बाद होटल लौटे थे। उनके अचानक निधन की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि होटल और स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

BCCI ने भी दुख जाहिर किया

BCCI ने भी इस मामले में दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है। अधिकारियों ने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।



Next Story