Begin typing your search above and press return to search.
Sports

ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले सौरव गांगुली की गौतम गंभीर को सलाह, बोले- असली टेस्ट अभी बाकी है...

Anjali Tyagi
14 March 2026 10:16 AM IST
ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले सौरव गांगुली की गौतम गंभीर को सलाह, बोले- असली टेस्ट अभी बाकी है...
x
गांगुली ने कहा कि गंभीर के लिए असली चुनौती 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा, जो साउथ अफ्रीका में होना है।

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस उपलब्धि में सबसे बड़ा हाथ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का रहा। जिसके बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हेड कोच गौतम गंभीर को एक बड़ी चेतावनी दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि गंभीर का असली टेस्ट अभी आना बाकी है। गांगुली ने साफ कहा कि गंभीर के लिए असली चुनौती 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा, जो साउथ अफ्रीका में होना है।

क्या बोले सौरव गांगुली?

एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कहा- व्हाइट बॉल में उनकी असली परीक्षा 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली है। वहां की परिस्थितियां उनकी परीक्षा लेंगी, लेकिन मुझे विश्वास है कि उनके पास जो टीम है, उसमें वह इसमें सफल होंगे। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल तक गई थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

गंभीर और टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन में सुधार की जरूरत

2011 में एक खिलाड़ी के रूप में विश्व कप जीतने वाले गंभीर पर मुख्य कोच के रूप में खिताब दिलाने का दबाव है। साथ ही 2027 संस्करण भारत के दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट होगा। गांगुली ने यह भी कहा कि गंभीर और टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है।

रेल बॉल में बेहतर होने की जरूरत

सौरव गांगुली ने कहा- रेल बॉल में, उन्हें बेहतर होने की जरूरत है और ऐसा करने का तरीका विकेट के बारे में कम सोचना है। उन्हें अपने सिस्टम से विकेट निकालने की जरूरत है. इंग्लैंड सीरीज को लें। उन्हें घरेलू मैदान पर टर्नर पर खेलने की जरूरत नहीं है. अच्छे विकेट अच्छे परिणाम देंगे।

Next Story