Begin typing your search above and press return to search.
Sports

T20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका का अजेय प्रदर्शन, क्या कल तय कर पाएगी फाइनल तक का सफर!

Anjali Tyagi
3 March 2026 1:35 PM IST
T20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका का अजेय प्रदर्शन, क्या कल तय कर पाएगी फाइनल तक का सफर!
x

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुरुआत से अफ्रीका इस मैच में ठोस इरादे के साथ उतरा है। हालांकि कल फैसले की घड़ी है क्योंकि उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा। साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और अपने सभी 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। बता दें कि यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका रचेगी इतिहास?

साउथ अफ्रीका के लिए यह मुकाबला अपनी "चोकर्स" की छवि को पूरी तरह मिटाने का बड़ा मौका है।

5-0 का रिकॉर्ड: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं और सभी 5 मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है।

मौजूदा फॉर्म

एडन मार्क्रम की कप्तानी में टीम ने इस वर्ल्ड कप में भारत, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड (ग्रुप स्टेज में) जैसी बड़ी टीमों को हराया है।

नॉकआउट का दबाव

हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका आगे है, लेकिन न्यूजीलैंड को आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में "जायंट किलर्स" माना जाता है, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल

जानकारी के मुताबिक दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पैसला होगा कौन सी चीम फाइनल का टिकट अपने नाम करेगी।

Next Story