Begin typing your search above and press return to search.
Sports

IPL 2026 के आगाज से पहले BCCI ने लागू किए कई सख्त नियम! प्रैक्टिस मैचों से नेट प्रैक्टिस के अलग हुए नियम,जानें क्या

Anjali Tyagi
24 March 2026 11:45 AM IST
IPL 2026 के आगाज से पहले BCCI ने लागू किए कई सख्त नियम! प्रैक्टिस मैचों से नेट प्रैक्टिस के अलग हुए नियम,जानें क्या
x

नई दिल्ली। IPL 2026 सीजन का आगाज होने जा रहा है। हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में BCCI ने 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहे IPL 2026 सीजन के लिए कड़े नए दिशा-निर्देश और नियम जारी किए हैं, ये नियम मुख्य रूप से टीमों की ट्रेनिंग, यात्रा और मैच-डे प्रोटोकॉल से जुड़े है।

BCCI ने जारी किए ये नियम

मैच के दिन प्रैक्टिस पर पूरी तरह रोक

किसी भी टीम को मैच वाले दिन मुख्य मैदान पर प्रैक्टिस या ट्रेनिंग करने की अनुमति नहीं होगी।

प्रैक्टिस मैचों की सीमा

बता दें कि टीमें अधिकतम 2 प्रैक्टिस मैच ही खेल सकती हैं, जिसके लिए BCCI से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। ये मैच 3.5 घंटे से अधिक नहीं होने चाहिए।

नेट प्रैक्टिस के अलग नियम

टीमें आपस में नेट्स शेयर नहीं कर सकेंगी। हर टीम को अलग और ताज़ा नेट्स दिए जाएंगे। अगर एक टीम अपनी प्रैक्टिस जल्दी खत्म कर लेती है, तब भी दूसरी टीम उसके नेट्स का उपयोग नहीं कर सकती।

मुख्य पिच की सुरक्षा

किसी भी टीम के पहले घरेलू मैच से 4 दिन पहले तक मुख्य पिच पर कोई प्रैक्टिस या ट्रेनिंग नहीं होगी। इसके लिए अलग विकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

अनिवार्य टीम बस यात्रा

खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए केवल टीम बस से ही यात्रा करनी होगी। वे अपने निजी वाहनों या परिवार के साथ नहीं जा सकते।

मैच-डे फिटनेस टेस्ट पर रोक

मैच वाले दिन मुख्य स्क्वायर पर किसी भी प्रकार का फिटनेस टेस्ट नहीं किया जा सकेगा।

परिवार और दोस्तों के लिए नियम

खिलाड़ियों के परिवार और मित्र टीम बस में सफर नहीं कर सकेंगे और वे केवल 'हॉस्पिटलिटी एरिया' से ही अभ्यास देख पाएंगे।

LED विज्ञापन बोर्ड्स के सामने बैठने पर प्रतिबंधित

इसके अतिरिक्त, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को LED विज्ञापन बोर्ड्स के सामने बैठने से प्रतिबंधित कर दिया गया है और पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के लिए सख्त ड्रेस कोड (बिना आस्तीन वाली जर्सी और फ्लॉपी हैट पर रोक) लागू किया गया है।

Next Story