
आज भिड़ेंगे दिल्ली के धुरंधर और लखनऊ के नवाब! किसका पलड़ा है भारी? जानें कब, कहां, कैसे देखें मैच

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन रोमांचक से चल रहा है। आज आईपीएल के 19वें सीजन का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम) में होगा।
किस समय होगा मैच
जानकारी के मुताबिक मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कैसे देखें मैच?
आप इस मैच का आनंद टीवी और मोबाइल दोनों पर ले सकते हैं। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर किया जा रहा है। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर JioHotstar (जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के विलय के बाद नया प्लेटफॉर्म) के ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
LSG vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक ये दोनों टीमें 7 बार आमने सामने आ चुकी हैं, जिसमें 4 बार दिल्ली को जीत मिली है जबिक 3 बार लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की है. इसलिए इस बार भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद है.
LSG vs DC: हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर
LSG का हाईएस्ट स्कोर: 209
LSG का लोवेस्ट स्कोर : 159
DC का हाईस्ट स्कोर: 211
DC का लोवेस्ट स्कोर: 143
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/wk), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेस राठी (इम्पैक्ट प्लेयर)।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) प्लेइंग 11
केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), दुशमंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मिचेल स्टार्क।




