
IPL 2026 से इस खिलाड़ी ने छोड़ी शराब! कहलाता है सबसे सफल गेंदबाज, बताया अब क्या है सपना

नई दिल्ली। अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। दरअसल चहल ने बताया कि उन्होंने पूरी तरह से शराब पीना छोड़ दिया है। चहल का सबसे बड़ा सपना अपनी वर्तमान टीम, पंजाब किंग्स (PBKS) को उनका पहला आईपीएल खिताब जिताना है।
चहल का सबसे बड़ा सपना टीम को खिताब दिलाना
चहल ने कहा- अगर जानसेन होते तो हम आईपीएल खिताब जीतते। पूरे संस्करण में जानसेन ने शानदार गेंदबाजी की थी और निचले क्रम में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की शैली टीम के लिए महत्वपूर्ण थी। चहल का सबसे बड़ा सपना अपनी वर्तमान टीम, पंजाब किंग्स (PBKS) को उनका पहला आईपीएल खिताब जिताना है। पिछले सीजन (2025) में पंजाब की टीम फाइनल में पहुँचकर RCB से मात्र 6 रनों से हार गई थी।
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज
वह अपनी फिटनेस को बेहतर कर मैदान पर अपना 150% योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले सीजन के नॉकआउट मैचों में वह पसलियों और उंगलियों में फ्रैक्चर के बावजूद खेल रहे थे, जिससे वह अपनी स्वाभाविक लेग-स्पिन नहीं कर पा रहे थे। बता दें कि चहल वर्तमान में आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिनके नाम 174 मैचों में 221 विकेट दर्ज हैं।




