Begin typing your search above and press return to search.
Sports

आज आमने- सामने दो चैंपियन टीमें! CSK के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स उतारेगी सुपर प्लेइंग 11,जानें किस टीम का पलड़ा भारी

Anjali Tyagi
30 March 2026 3:00 PM IST
आज आमने- सामने दो चैंपियन टीमें! CSK के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स उतारेगी सुपर प्लेइंग 11,जानें किस टीम का पलड़ा भारी
x

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच IPL 2026 का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है। क्योंकि दोनों ही टीमें चैंपियन रह चुकी है। दोनों टीमें लंबे समय से ट्राफी का इंतजार कर रही है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स आज के मुकाबले में CSK के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है।

किस टीम का पलड़ा भारी?

आंकड़ों और हालिया फॉर्म के आधार पर मुकाबला काफी बराबरी का है, लेकिन कुछ फेक्टर्स राजस्थान को बढ़त देते हैं। पिछले 10 मैचों में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा रहा है, जिसमें उन्होंने 8 बार जीत दर्ज की है। चेन्नई की टीम अपने दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी के बिना उतरेगी, जो चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हैं। इसके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस भी चोटिल हैं। कुल 31 मुकाबलों में से चेन्नई ने 16 और राजस्थान ने 15 मैच जीते हैं, जो एक बहुत ही करीबी अंतर है। मैच गुवाहाटी में है, जो कप्तान रियान पराग का होम ग्राउंड है। यहां की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है और ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। हालिया रिकॉर्ड और चेन्नई के प्रमुख खिलाड़ियों की चोट को देखते हुए, राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, चेन्नई के पास संजू सैमसन (जो अब CSK में हैं) और रुतुराज गायकवाड़ जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR) की संभावित प्लेइंग 11

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस/मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, राहुल चाहर/अंशुल कंबोज।

Next Story