Begin typing your search above and press return to search.
Sports

15 साल के हुए वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या अब इंडियन टीम में खेलेंगे?

Anjali Tyagi
27 March 2026 4:47 PM IST
15 साल के हुए वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या अब इंडियन टीम में खेलेंगे?
x

नई दिल्ली। आज बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो गए हैं। बता दें कि इतनी कम उम्र में उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों को पीछे छोड़ बड़े-बड़े कारनामे कर दिए हैं। वैभव ने कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है, जिसके चलते अब वे भारतीय सीनियर टीम के लिए खेलने के पात्र भी बन गए हैं, क्योंकि आईसीसी (ICC) के नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए।

आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव

जानकारी के मुताबिक वैभव 14 साल और 23 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू कर आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक

उन्होंने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ और किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ शतक है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के स्टार

उन्होंने 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे भारत चैंपियन बना। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 444 रन बनाए।

लिस्ट ए क्रिकेट के सबसे युवा शतकवीर

वैभव ने बिहार के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 14 साल 272 दिन की उम्र में 190 रनों की पारी खेली, जिससे वे दुनिया के सबसे युवा लिस्ट ए शतकवीर बन गए।

प्रथम श्रेणी में सबसे कम उम्र में किया डेब्यू

उन्होंने जनवरी 2024 में बिहार के लिए महज 12 साल 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया, जो 1986 के बाद किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे कम उम्र में किया गया डेब्यू है।

यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ केवल 58 गेंदों में शतक लगाया, जो यूथ टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है। अब 15 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद, वैभव के लिए भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे खुल गए हैं और वे भविष्य में सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Next Story