
माही को आज मिस करेंगे बहुत... जानें कितने मैचों के लिए धोनी आईपीएल से रहेंगे बाहर

नई दिल्ली। आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2026 की पहली भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा और मैच की पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी। हालांकि MS Dhoni आज इस आईपीएल मैच में नहीं खेलेंगे। वे पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कम से कम शुरुआती दो हफ्तों (लगभग 4 से 6 मैच) के लिए बाहर हो गए हैं। मगर सवाल उठता है कि धोनी की अनुपस्थिति में टीम पर क्या असर पड़ेगा।
टीम पर पड़ेगा प्रभाव
बता दें कि धोनी की अनुपस्थिति में Sanju Samson विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मैदान पर रणनीतिक फैसलों के लिए कप्तान Ruturaj Gaikwad को अब अधिक स्वतंत्र रूप से या कोच फ्लेमिंग के परामर्श से निर्णय लेने होंगे। निचले क्रम में धोनी के बड़े शॉट्स और मैच खत्म करने की कला की कमी खलेगी। उनकी जगह Prashant Veer या Sarfaraz Khan को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। धोनी का शांत स्वभाव और दबाव की स्थिति में गेंदबाजों को सही सलाह देना टीम के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक हथियार होता था, जिसकी आज कमी महसूस होगी।
इस बार का मैच होगा सबसे खास
जानकारी के मुताबिक यह मैच दोनों टीमों के लिए इस सीजन का पहला मुकाबला है। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। इस बार संजू सैमसन सीएसके की ओर से खेल रहे हैं, वहीं रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे।
राजस्थान रॉयल्स (RR) की संभावित प्लेइंग 11
रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस/मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, राहुल चाहर/अंशुल कंबोज।




