Begin typing your search above and press return to search.
Sports

अब कब होगा अगला टी20 वर्ल्ड कप! जानें कौन सा देश करेगा मेजबानी और कितनी टीमें लेगी हिस्सा

Anjali Tyagi
12 March 2026 2:00 PM IST
अब कब होगा अगला टी20 वर्ल्ड कप! जानें कौन सा देश करेगा मेजबानी और कितनी टीमें लेगी हिस्सा
x

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने इस बार मेजबानी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से परास्त कर दिया। अब दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 2028 में होने वाली टी20 वर्ल्ड कप पर टिक गई है। बता दें कि यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में 21 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2028 के बीच खेला जाएगा।

साल 2028 में होगा अगला वर्ल्ड कप

जानकारी के मुताबिक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 11वां संस्करण साल 2028 में होगा। साल 2022 के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जबकि न्यूजीलैंड के लिए ये पहला मौका होगा, जब वो पहली बार पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन करेगा। इस टूर्नामेंट की कमान डेम थेरेसी वॉल्श के हाथों में है।

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए प्रमुख स्टेडियम और वेन्यू क्या होंगे

ऑस्ट्रेलिया - मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG), सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG), एडिलेड ओवल और पर्थ का ऑप्टस स्टेडियम।

न्यूजीलैंड - ऑकलैंड का ईडन पार्क, वेलिंगटन का स्काई स्टेडियम और क्राइस्टचर्च का हेगले ओवल।

कितनी टीमें लेंगी हिस्सा

इस बार 20 टीमों की भागेदारी ही बरकरार रखी गई है। साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण के समापन के साथ ही 12 टीमों ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। मेजबान देश होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर भारत (डिफेंडिंग चैंपियन), इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के टीमें भी पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

टीमें कैसे करेंगी क्वालीफाई

अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें 9 मार्च, 2026 की कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर अपनी जगह सुरक्षित की है। बाकी के बचे 8 स्थानों के लिए भिड़ंत अभी बाकी है। इनके लिए रीजनल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट 2026 के मध्य से शुरू होंगे। अमेरिका (केमैन द्वीप समूह में प्रस्तावित) और यूरोप जैसे क्षेत्रों में उप-रीजनल क्वालीफायर आयोजित किए जाएंगे, जिससे एसोसिएट देशों को मुख्य मंच पर आने का मौका मिलेगा।


Next Story