
वाह वैभव वाह! 15 गेंदों में जड़ दी फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड किए चित

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 15 वर्षीय ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूर कर बड़े खिलाड़ियों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और इतिहास रच दिया। बता दें कि वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए है। इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं जिन्होंने साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी से पहले यूसुफ पठान, सुनील नरेन, निकोलस पूरण और जेक फ्रेजर-मैकगर्क 15-15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दो बार इतनी ही गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया है। साथ ही केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं जिन्होने 14-14 गेंदों में यह कारनामा किया था।
पहली ही गेंद पर जड़ा चौका
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के दोनों सीजन में धमाकेदार शुरुआत की है। 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव ने अपने करियर की पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर के खिलाफ छक्का लगाया था। अब साल 2026 के सीजन में वैभव ने मैट हेनरी के खिलाफ पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर लंबा छक्का ठोक दिया। यानी उन्होंने दोनों ही सीजन में कमाल की शुरुआत की है।
ऐतिहासिक नीलामी
मात्र 14 साल (नीलामी के समय) की उम्र में वैभव आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने जिन्हें किसी टीम ने खरीदा है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया




