
- Home
- /
- India News
- /
- UP: मुख्यमंत्री योगी...
UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया विकसित भारत बनाने का मंत्र, जानें क्या कहा

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बस्ती में सरस्वती विद्या मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। जहां योगी ने एक ऐसा बयान दे डाला जो चारों और फैल गया। दरअसल सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के सामने 25 वर्ष की एक रूपरेखा 2022 में तय की थी। भारत को विकसित भारत बनाना है, लेकिन विकसित भारत कब बनेगा? योगी ने आगे कहा कि कश्मीर में धारा 370, 1952 में कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के न चाहने के बावजूद जबरन लागू किया
अपने पूर्वजों और अपनी परंपराओं पर गौरव की अनुभूति करनी होगी
योगी ने कहा कि विकसित भारत तब बनेगा जब भारत इन पंच प्राणों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएगा। कौन से पंच प्रण उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत का सम्मान करना होगा। देखिए विरासत का सम्मान क्या? हमें अपने पूर्वजों और अपनी परंपराओं पर गौरव की अनुभूति करनी होगी। उन्हें मजबूत करना होगा। उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा और उसी की कड़ी थी जब आपने देखा होगा।
पूर्वजों ने लिया था एक संकल्प- योगी
सीएम योगी बोले पूर्वजों ने एक संकल्प लिया था, एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगे का उद्घोष 1953 में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी और कश्मीर में शेष भारत का कानून लागू है। इसके लिए उन्होंने जब शंखनाद किया था इसके लिए उन्होंने अपना उन्हें बलिदान देना पड़ा था। 1953 से लेकर के 2019 तक यह व्यवस्था कश्मीर के लिए चलती गई।
धारा 370 को जबरन किया गया लागू
योगी ने आगे कहा कि कश्मीर में धारा 370, 1952 में कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के न चाहने के बावजूद जबरन लागू किया लेकिन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के इस संकल्प को साकार किया। एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो विधान नहीं चलेंगे। यह साकार किया प्रधानमंत्री मोदी ने जब कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर से आतंकवाद और किसी भी प्रकार के भारत विरोधी गतिविधियों की सभी प्रकार के कार्य और सभी प्रकार की उनकी गतिविधियों और साजिशों को एक झटके में समाप्त करके कश्मीर को भारत के कानून के साथ जोड़ने का काम किया।