Begin typing your search above and press return to search.
State

साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत में आया नया मोड़! सोशल मीडिया पोस्ट पर किसने किया पोस्ट, जानकर हो जाएंगे हैरान...

Aryan
30 Jan 2026 11:46 AM IST
साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत में आया नया मोड़! सोशल मीडिया पोस्ट पर किसने किया पोस्ट, जानकर हो जाएंगे हैरान...
x
साध्वी प्रेम बाईसा को आज यानी शुक्रवार को उनके पैतृक गांव परेऊ जिला बालोतरा में पूरे विधि-विधान के साथ समाधि दी जाएगी।

जोधपुर। जोधपुर के बोरानाडा थाना पाल के आरती नगर स्थित आश्रम में राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लेकिन बीते कल यानी गुरुवार को भी रहस्य ही बनी रही। साध्वी प्रेम बाईसा को आज यानी शुक्रवार को उनके पैतृक गांव परेऊ जिला बालोतरा में पूरे विधि-विधान के साथ समाधि दी जाएगी। बता दें कि साध्वी के निधन के बाद से ही उनके गांव में शोक और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। वे 12 साल की उम्र से ही धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चल रही थी, लेकिन 25 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया। बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन के लिए भी पहुंचे।

बिना पोस्टमार्टम के शव आश्रम ले गए थे पिता

साध्वी प्रेम बाईसा गत मंगलवार को अजमेर के बड़ा लांबा में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा पूर्ण कर आरती नगर स्थित आश्रम लौटी थीं। बुधवार सुबह उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। हमेशा की तरह क्षेत्र में दवाइयों की एक दुकान के मार्फत डॉक्टर से जांच कराई गई थी। उन्होंने एक इंजेक्शन लिखा था, जो एक कम्पाउण्डर ने आश्रम जाकर साध्वी के लगाया था।

साध्वी की तबीयत अचानक बिगड़ी

महज एक घंटे बाद साध्वी की तबीयत फिर खराब हो गई थी। उन्हें पाल रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शाम 5.50 बजे उनकी मृत्यु हो गई थी। डॉक्टर ने शव मोर्चरी ले जाने के लिए एम्बुलेंस मंगवाने का आग्रह किया था, लेकिन पिता रात साढ़े नौ बजे शव एमजीएच मोर्चरी की बजाय कार से ही पाल गांव आश्रम ले गए थे।

श्रद्धालुओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की

सााध्वी की मृत्यु का पता लगने के बाद आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए। उन्होंने साध्वी के पिता बिरमनाथ से भी पोस्टमार्टम न कराने के लिए नाराजगी जताई। हालांकि पिता ने भी जांच की मांग की। इससे पहले पिता बगैर पोस्टमार्टम कराए शव आश्रम लाने पर भी श्रद्धालु आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने मृत्यु पर अंदेशा जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। एसीपी छवि शर्मा देर रात आश्रम पहुंची थी। समझाइश के बाद शव एमजीएच मोर्चरी भेजा गया था।

मोबाइल का स्विच था ऑफ

पुलिस ने आश्रम में दुर्घटना स्थल को सील कराया है। कार में रखा साध्वी प्रेम बाईसा का मोबाइल भी कब्जे में लिया, लेकिन वो स्विच ऑफ था। इस मामले में पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि मृत्यु के तीन-चार घंटे बाद साध्वी की सोशल मीडिया आइडी पर मृत्यु के बारे में पोस्ट किसने और कैसे अपलोड की। सूत्रों के मुताबिक, यह पोस्ट पिता ने की थी।

Next Story