Begin typing your search above and press return to search.
लाइफस्टाइल

सेना के जवानों के साथ दिखे रोहित शेट्टी और अजय देवगन, पोस्ट पर जमकर कमेंट

Sonali Chauhan
22 May 2024 11:21 AM GMT
सेना के जवानों के साथ दिखे रोहित शेट्टी और अजय देवगन, पोस्ट पर जमकर कमेंट
x

रोहित शेट्टी और अजय देवगन‘सिंघम अगेन’की शुटिंग की तैयारियों में जुटे है। शुटिंग के दौरान दोनों एक्टर सेना के जवानों से मिले और उनके साथ फोटो भी खिचंवाई जिसकी तस्वीरें सशस्त्र सीमा बल ने सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमें दोनों सेना के जवानों के साथ समय बिताते हुए दिख रहे है।

जब अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सिंघम फिल्म आई थी तब ये फिल्म फैंस को बहुत पंसद आई थी जिसके बाद से ही सभी‘सिंघम अगेन’का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म‘सिंघम अगेन’की शुटिंग से संबधित झलकियां भी सोशल मीडिया पर सामने आई।

हाल में रोहित शेट्टी और अजय देवगन कश्मीर के जवानों के साथ दिखे और उन्होंने सेना के जवानों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। उसके बाद इन तस्वीरों को सशस्त्र सीमा बल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सभी लोगों के साथ शेयर किया। इसमें एक्टर अजय देवगन पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं। इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Next Story