
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सहरसा में विपक्ष पर...
सहरसा में विपक्ष पर गरजे मोदी! कहा- जंगलराज वालों को विकास पसंद नहीं, सहरसा में की गई थी ईमानदार डीएसपी की हत्या

सहरसा। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सहरसा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर राजद की वापसी होगी तो फिर से जंगलराज लौट आएगा। उन्होंने विकास के लिए एनडीए को जीताने की अपील की।
मखाना के खेती पर दिया जोर
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सपना है कि मखाना हर घर में मखाना पहुंचे। यहां मछली से जुड़े सेक्टर के लिए हमारी सरकार ने बजट दिया। मछली सेक्टर के लिए अलग से मंत्रालय होगा।
एनडीए की सरकार फिर से बनेगी
ये मोदी है जिसने मनसे संपदा स्कीम बनाई। अब एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। राजद और कांग्रेस की डिक्शनरी में कट्टा, कटुता, कुशाषण ही समझ आता है। दलित और महादलित के साथ बुरा बर्ताव होता था।
पीएम मोदी ने कहा
पीएम मोदी ने कहा कि पहले बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं रहती थी। हर आदमी डर में जीता था। इसका ही नतीजा था कि सभी फैक्ट्रियां बंद हो गई थी।
मेक इन इंडिया पर फोकस
पीएम ने कहा कि मधेपुरा रेल फैक्ट्री मेक इन इंडिया का उदाहरण बन रही है। वो दिन दूर नहीं जब बिहार में मोबाइल और गाड़ियां बनेगी। जंगलराज वालों को विकास पसंद नहीं है। नीतिश सरकार ने बिहार का विकास किया है।
नालंदा विश्व विदयालय पर 2 हजार करोड़ खर्च
पीएम मोदी ने कहा कि हमने नालंदा के गौरव पर 2 हजार करोड़ रुपया का बजट खर्च किया। हमने नालंदा विश्व विदयालय का कैंपस बनाया। बिहार में शिक्षा का वही गौरव फिर से लौटेगा।
बिहार से घुसपैठियों को हटाया जाए
उन्होंने कहा कि बिहार का भविष्य घुसपैठियो को तय करने देंगे क्या। इसलिए बिहार से घुसपैठियो को हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जंगलराज में ईमानदार इंजीनीयर भी उठा लिए जाते थे। सहरसा में ही एक ईमानदार डीएसपी की हत्या कर दी गई थी।




