Begin typing your search above and press return to search.
State

G20 ट्रैफिक एडवाइजरी: 7 सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन, जानिए रूट डायवर्जन प्लान

Abhay updhyay
5 Sept 2023 4:38 PM IST
G20 ट्रैफिक एडवाइजरी: 7 सितंबर से 10 सितंबर तक दिल्ली की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन, जानिए रूट डायवर्जन प्लान
x

गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. 7 सितंबर शाम 7 बजे से 10 सितंबर को कॉन्फ्रेंस खत्म होने तक रूट डायवर्ट रहेगा. इस दौरान सभी तरह के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे. ये वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आ-जा सकेंगे.


इस प्रकार रहेगा डायवर्जन

1. दिल्ली के गैर गंतव्य वाहनों का प्रवेश दिल्ली सीमा में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल से जाएंगे।

2. (एनएच-91) बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन लाल कुआं से दिल्ली की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन लाल कुआं से एनएच-9 से होकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जाएंगे।

3. (एनएच-9) हापुड़ की ओर से आने वाले वाहन डासना ईस्टर्न पेरीफेरल डासना इंटरसेक्शन से आगे दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।

4. (एनएच -34/ पूर्व में एनएच 58) मेरठ की ओर से आने वाले वाहन दुहाई से आगे गाजियाबाद व दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दुहाई से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।

5. (एनएच 709 बी) सहारनपुर, बागपत की ओर से आने वाले वाहन पेरीफेरल से आगे लोनी, दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वहां ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जाएंगे।


गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक नहीं पहुंच पाएंगे

गाजियाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाहन यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, खजूरी पुस्ता मार्ग से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.


आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को ले जाने वाले वाहनों को छूट रहेगी।

एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाह ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा अधिनियम के तहत वाहनों के आवागमन में छूट रहेगी। दूध, सब्जी, फल और मेडिकल सामग्री ले जाने वाले वाहन दिल्ली जा सकेंगे। आवश्यकतानुसार डायवर्जन प्रणाली में परिवर्तन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.|


असुविधा में यहां करें संपर्क

- यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904, 0120-2986100

- यातायात निरीक्षक द्वितीय एनएच-9 / डासना इंटरसेक्शन 8929182258

- यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट 8707676770

- यातायात निरीक्षक पंचम सीमापुरी बॉर्डर 7007847097

- यातायात निरीक्षक छः लोनी क्षेत्र 9219005151

Next Story