
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पीएम मोदी ने राष्ट्र...
पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए किया बड़ा ऐलान! कल से 99% चीजों पर 5% या जीरो जीएसटी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को देश को संबोधित किया। उन्होंने नवरात्रि के शुभारंभ की घोषणा करते हुए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं । उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत है और इसी दिन से नया जीएटी लागू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा
प्रधानमंत्री ने कहा यह एक खास अवसर है, यह केवल एक त्योहार ही नहीं, बल्कि आर्थिक विकास और उन्नति का भी महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने कहा कि कल से जीएसटी बचत उत्सव शुरू होगा। पर्व के मौके पर सभी देशवासियों का मुंह मीठा होगा।
व्यापार और निवेश को बढ़ावा
पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी सुधार से कारोबार और निवेश दोनों आसान होंगे। यह बदलाव भारत की ग्रोथ स्टोरी को आगे ले जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2017 में जीएसटी लागू होने के समय देश में दर्जनों अलग-अलग टैक्स लगते थे, जैसे कि एंट्री टैक्स, सेल्स टैक्स, एक्साइज, वैट, सर्विस टैक्स आदि। नए सुधार इन जालों को सरल बनाएंगे और व्यापारियों को राहत देंगे।
12 लाख तक की इनकम को टैक्स मुक्त कर उपहार दिया
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 साल में देश में 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। गरीबी को परास्त किया है और गरीबी से बाहर निकलकर एक बहुत बड़ा समूह नियो मिडिल क्लास के तौर पर बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। इस क्लास की अपने सपने हैं। इस साल सरकार ने 12 लाख तक की इनकम को टैक्स मुक्त कर उपहार दिया और जब 12 लाख तक वेतन पर टैक्स शून्य हो जाए तो मध्यमवर्ग को तो काफी सुविधा हो जाती है। लेकिन अब गरीबों की बारी है। नियो मिडिल क्लास की बारी है। अब इन्हें डबल बोनांजा मिल रहा है। जीएसटी कम होने से देश के नागरिकों के लिए अपने सपने पूरे करना और आसान हो जाएगा। घर बनाना, स्कूटर-कार खरीदना हो, इन सब पर अब कम खर्च करना होगा। अब आपका घूमना भी सस्ता होगा, क्योंकि होटल के कमरों पर भी जीएसटी कम कर दिया गया है।
हम नागरिक देवो भव: के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं
उन्होंने कहा कि हम नागरिक देवो भव: के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं और नेक्स्ट जेनेरेशन जीएसटी रिफॉर्म में इसकी झलक साफ दिखाई देती है। अगर हम इनकम टैक्स और जी एसटी में छूट को जोड़ दें तो एक साल में जो निर्णय हुए हैं। उससे देश के लोगों को 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी। तभी मैं कहा रहा हूं कि यह एक बचत उत्सव है।
स्वदेशी अधिक से अधिक अपनाएं
पीएम ने कहा हमें भारत के गौरव को बढ़ाना है। विदेशी चीजों से मुक्ति पाना है। इसलिए स्वदेशी चीजें अधिक से अधिक अपनाएं।
हमें हर घर को स्वदेशी समान से सजाना है। निवेश के लिए एक माहौल बनाएं। केंद्र सरकार और राज्य दोनों मिलकर इस पर काम करें तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।