Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

गुजरात: आज गांधीनगर में सेमीकंडक्टर उद्योग की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

Abhay updhyay
28 July 2023 12:22 PM IST
गुजरात: आज गांधीनगर में सेमीकंडक्टर उद्योग की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
x

राजभवन में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्यों के बारे में पीएम को विस्तार से बताया. इसके साथ ही मंत्रियों ने प्रमुख योजनाओं, परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं का ब्योरा भी साझा किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने गुरुवार को दिन में राजकोट के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया. वहीं, गुरुवार देर रात पीएम ने गांधीनगर स्थित राजभवन में गुजरात के मंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक में संपूर्ण मंत्रिपरिषद शामिल हुई.

राजभवन में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्यों के बारे में पीएम को विस्तार से बताया. इसके साथ ही मंत्रियों ने प्रमुख योजनाओं, परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं का ब्योरा भी साझा किया. गुजरात दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे.|

Next Story