Begin typing your search above and press return to search.
धर्म

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Anjali Tyagi
19 Jun 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
x

मेष राशि

दिन सुखद और शानदार रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे आपका रुका हुआ कोई पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है। आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। परिवार में आपसी सामंजस्य से देखने को मिलेगा। आज प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कुछ विशेष कार्य के लिए आपका चयन किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें।

मिथुन राशि

आज आप व्यर्थ के कार्यों में उलझे रहेंगे, जिस कारण आपका समय और धन व्यय होगा। आज किसी भी बात पर क्रोधित होना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। कुछ बातों को इग्नोर करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरशिप पर विचार करके ही कोई कार्य करें।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकत. आज आप विवादों से दूर रहें। प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने शत्रु वर्ग से काफी परेशान रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि परिवार में मतभेद की स्थिति बनी रहेगी।

सिंह राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। घर- परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज परिवार में माता-पिता और भाई किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

कन्या राशि

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। आज आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। परिवार में भाई और भतीजे से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज किसी पुराने कर्ज से मुक्त होना आपको बहुत सुखद अनुभव देगा।

तुला राशि

आज के दिन कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिस कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे। आज कार्य के चक्कर में आपको बाहर की लंबी यात्रा करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मौसम के हिसाब से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारी से संबंध अच्छे रखने होंगे। वाणी पर संयम रखना आपके लिए अच्छा होगा। आज के दिन आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाह रहे हैं, तो मन की बात किसी से शेयर न करें। कोर्ट कचहरी की विवाद से दूर रहें।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर राशि

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रह सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन राशि

आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। अपने सामान आदि की रक्षा रखें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है।

Next Story