Begin typing your search above and press return to search.
धर्म

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किसको होगा धन लाभ

Anjali Tyagi
3 July 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किसको होगा धन लाभ
x

मेष राशि

करियर के लिहाज से दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ सकती है। किसी नए व्यापार को शुरू करने का मन बना सकते हैं। ऐसे समय में हर पहलू पर नजर डाले और किसी जानकार से सलाह जरूर लें। धन के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। फिजूलखर्ची से बचें। पैसों की बचत करना सीखें। छात्र जीवन में आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है।

वृषभ राशि

नौकरीपेशा लोगों पर आज काम का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस में मन अशांत भी रहेगा। ठंडे दिमाग से काम लें। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है। हालांकि व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेगी। धन के मामले में आज किसी भी स्त्रोत से लाभ कमाने का मौका मिलेगा। किसी भी तरह के वित्तीय निवेश में जोखिम लेने से बचें। शिक्षा से जुड़े लोगों को आज पढ़ाई में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। करियर को लेकर उलझन है तो किसी से सलाह लेना फायदेमंद होगा। व्यवसायिक से जुड़े लोगों को आज थोड़ा घाटा हो सकता है। हालांकि इससे आपके व्यापार पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। आज के दिन धन का आगमन होगा। हालांकि धन आने के साथ खर्चें भी बढ़ेंगे। लंबे समय से जिस प्रश्न पर अटके हुए थे, आज वो क्लियर हो सकता है। पढ़ाई में मन भी लगेगा।

कर्क राशि

कामकाज के लिहाज से पूरा दिन व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आज की मेहनत आपको भविष्य में काम देगी। व्यापार के लिहाज से मांग बढ़ेगी। इसके साथ ही अन्य व्यापारियों से रिश्ते बढ़ेंगे। निवेश के मामले में सोच-समझकर फैसले लें। ज्यादा लालच का चक्कर नुकसान करा सकता है किसी खास तरह के विषय में पढ़ने का मन बना सकते हैं।

सिंह राशि

नौकरी या करियर से जुड़ी किसी भी तरह के सवाल का जबाव पाने के लिए जानकार से सलाह जरूर लें। आज के दिन आपको व्यापार में लाभ होगा। धन के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। धन का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का समय अच्छा जाएगा। परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव बढ़ेगा। हालांकि इस दौरान सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होने के साथ ग्राहको की भीड़ भी रहेगी। धन के मामले में फिजूलखर्ची से बचेंगे। किसी दोस्त से निवेश से संबंधित सलाह ले सकते हैं। शिक्षा के मामले में अध्यापक का सहयोग बना रहेगा। सभी तरह के डॉउट खत्म हो जाएंगे। परिवार में किसी पर भी संदेह करने से बचें।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र पर आपके काम से हर कोई प्रभावित रहेगा। इस दौरान दिखावा करने से बचें। व्यापार में प्रतिद्वंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मुनाफा भी कमा लेंगे। तमाम तरह की खरीदारी करेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ों से करियर संबंधित सलाह मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

काम के दबाव के कारण पूरा दिन व्यस्त रहने वाला है। कार्यस्थल पर मानसिक तनाव भी रहेगा। व्यापार में किसी भी तरह के फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। इस दौरान काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों का दिन व्यस्त रहने वाला है। पढ़ाई से संबंधित चीजों की जानकारी ले सकते हैं। प्यार में आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि

ऑफिस पर आपका प्रमोशन हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर प्रमोशन होने के साथ नए दयित्व भी मिल सकते हैं। बिजनेस में आज के दिन ग्राहकों से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। ये धन आपके लिए जरूरी हो सकता है। किसी परीक्षा का परिणाम आपके हक में आ सकता है।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके हक में रहने वाली है। इस दौरान किसी के साथ गलत न करें। व्यापार से जुड़े लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। किसी भी तरह के निवेश में जल्दबाजी से बचें। विद्यार्थी जीवन में मेहनत की परस्पर जरूरत है। परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र पर किसी की वित्तीय सहायता कर सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए जानकारों से सलाह लेंगे। फिजूलखर्ची से बचें और धन को बचत करने का तरीका ढूंढे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस दौरान आने वाले परिणाम आपके पक्ष में रहने वाले हैं। किसी खास दोस्त से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि

ऑफिस में काम के दौरान कई तरह की चीजों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक वित्तीय की जरूरत पड़ेगी। इस दौरान किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। छात्रों को आज अधिक मेहनत करने की जरूरत है। प्यार के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है।

Next Story