Begin typing your search above and press return to search.
धर्म

आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा व्यापार में लाभ

Anjali Tyagi
5 July 2025 6:00 AM IST
आज का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन्हें मिलेगा व्यापार में लाभ
x

मेष राशि

करियर के लिहाज से दिन व्यस्त और यात्रा से जुड़ा रह सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नए कॉन्टैक्ट बनेंगे। खर्च और आमदनी में संतुलन रखना होगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।

वृषभ राशि

ऑफिस में प्रेशर ज्यादा रहेगा, लेकिन आप डील कर पाएंगे। मुनाफा मिलेगा लेकिन लापरवाही से बचें। आज धन के नए स्त्रोत बन सकते हैं। थोड़ी परेशानी आएगी, फिर भी मेहनत से सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। थोड़ी अस्थिरता रहेगी लेकिन लाभ की संभावना बनी हुई है। फाइनेंशियली दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी पढ़ाई में नई गति आएगी।

कर्क राशि

मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। नया विषय चुनने का मन बनेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचें।

सिंह राशि

ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। लाभ मिलने के संकेत हैं। पुराने रुके धन की वापसी हो सकती है। सफलता के योग हैं। परिवार में अनबन की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि

काम का बोझ रहेगा लेकिन अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी, मुनाफा अच्छा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पढ़ाई में मन लगेगा, अध्यापक का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

बॉस आपके काम से खुश होंगे। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी लेकिन सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है, सोच-समझकर करें। सीनियर से सलाह मिलेगी। प्यार व परिवार दोनों के बीच संतुलन जरूरी है।

वृश्चिक राशि

आज कार्यभार ज्यादा रहेगा। जल्दबाजी से बचें, सोचकर निर्णय लें। खर्च बढ़ सकते हैं। पढ़ाई से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी।

धनु राशि

प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ग्राहकों से बहस न करें। रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। परीक्षाफल अनुकूल रहेगा. रिश्ते को संभालकर रखें।

मकर राशि

अच्छे मौके मिल सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। निवेश सोच-समझकर करें। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। किसी परिजन की सेहत पर ध्यान दें।

कुंभ राशि

किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। व्यापार के विस्तार की योजना बनेगी। फिजूल खर्ची से बचें। पढ़ाई में मन लगेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

मीन राशि

कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं, धैर्य रखें। फंडिंग की जरूरत महसूस होगी। धन लाभ होगा लेकिन बचत जरूरी है। पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे।

Next Story