Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत- पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो मौसम को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने! इस वजह से टॉस में हो सकती है देरी

Shilpi Narayan
15 Feb 2026 2:43 PM IST
भारत- पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो मौसम को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने! इस वजह से टॉस में हो सकती है देरी
x

नई दिल्ली। भारत- पाकिस्तान मैच से पहले ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यहां आज बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन अच्छी बात ये हैं कि दोपहर तक यहां तेज बारिश नहीं हुई है, हालांकि सुबह थोड़ी देर बूंदा बांदी जरूर हुई थी।

टॉस में हो सकती है देरी

बता दें कि मुकाबले को शुरू होने में अब कुछ घंटे बचे हैं, इससे पहले मौसम रिपोर्ट पूरी तरह बदल गई है। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बीच-बीच में धूप भी आ रही है। मैच से पहले बारिश के आसार अधिक है, इस वजह से टॉस (6:30) में देर हो सकती है लेकिन मैच के उसके बाद बारिश के आसार कम है जबकि पहले इस समय बारिश की संभावना 60 प्रतिशत से भी अधिक दिखाई जा रही थी।

प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है

कोलंबो में 7 बजे बारिश की संभावना सिर्फ 8 प्रतिशत है, इसके बाद भी बारिश के आसार रहेंगे लेकिन इसकी संभावना कम ही है। वहीं आर प्रेमदासा स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है, इसलिए अगर मैच से पहले या बीच में बारिश हुई तो इसके रुकने के बाद सपोर्ट स्टाफ जल्दी ही ग्राउंड को मैच के लिए तैयार भी कर पाएंगे। कोलंबो में शाम 5 बजे बारिश हो सकती है, इसकी संभावना 63 प्रतिशत तक है। 6 बजे के समय बारिश की संभावना 50 प्रतिशत है।

Next Story