Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- असम विधानसभा चुनाव के...
मुख्य समाचार
असम विधानसभा चुनाव के लिए कल मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे घोषणापत्र जारी! जानें कांग्रेस के लिए क्यों खास है यह चुनाव
Shilpi Narayan
28 March 2026 10:42 PM IST

x
Mallikarjun Kharge will release the manifesto for the Assam Assembly elections tomorrow! Learn why this election is significant for the Congress.
नई दिल्ली। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टी तैयारियों में जुट गई है। यहां तक कि राजनीतिक दल एक दूसरे पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे।
चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
बता दें कि यह घोषणापत्र असम के लखीमपुर जिले में जारी किया जाएगा। वहीं घोषणापत्र जारी करने के साथ-साथ खड़गे लखीमपुर में एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे।
4 मई को आएंगे नतीजे
दरअसल, AICC महासचिव जितेंद्र सिंह के अनुसार, यह घोषणापत्र महीनों के जमीनी काम और राज्य भर के विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद के बाद तैयार किया गया है। वहीं असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके नतीजे 4 मई को आएंगे।
Next Story




