Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

करिश्मा के सपोर्ट में आई सासू मां! बहू प्रिया पर लगाए आरोप, हाई कोर्ट में कहा- बेटे की संपत्ति हड़पना चाहती है...

Aryan
2 Dec 2025 12:47 PM IST
करिश्मा के सपोर्ट में आई सासू मां! बहू प्रिया पर लगाए आरोप, हाई कोर्ट में कहा- बेटे की संपत्ति हड़पना चाहती है...
x
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को तय की है।

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में अभिनेत्री करिश्मा के दिवंगत पति बिजनेसमैन संजय कपूर की वसीयत को लेकर मामला उलझ गया है। दरअसल संजय की मां रानी कपूर ने संजय की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे की मौत पर अफसोस करने की बजाय वो संजय की संपत्ति हड़पने में लगी हुई है। बता दें कि रानी कपूर ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि संजय और प्रिया के रिश्ते में मई 2023 से ही तनाव चल रहा था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

संजय ने वसीयत की जानकरी किसी को नहीं दी थी

संजय की मां रानी ने हाई कोर्ट से कहा है कि उन्हें संजय की वसीयत के बारे में कभी कुछ बताया ही नहीं गया। उनके मुताबिक, वसीयत में उनका नाम तक नहीं है जबकि संजय हमेशा कहते थे कि उन्हें सब कुछ अपनी मां से प्राप्त हुआ है। वहीं, रानी के वकील का कहना है कि अगर संजय वसीयत बना रहे थे, तो कम से कम यह तो जरूर लिखते कि वो अपनी मां को कुछ नहीं देना चाहते। बता दें कि यह दलील जस्टिस ज्योति सिंह के सामने पेश की गई जो कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों द्वारा दायर केस की भी सुनवाई कर रही हैं। करिश्मा के बच्चे अपने पिता की कथित वसीयत को चुनौती दे रहे हैं।

प्रिया संपत्ति पर कर रही कब्जा

रानी कपूर के अनुसार यह विश्वास नहीं होता है कि संजय अपनी पूरी निजी संपत्ति केवल प्रिया के नाम कर दें, जबकि उनका अपनी मां, बच्चों और कपूर परिवार से बेहद गहरा लगाव था। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील वैभव गग्गर ने भी आरोप लगाया है कि संजय की मौत के बाद प्रिया ने उनकी संपत्ति पर पूरा कंट्रोल करने की कोशिश की और अदालत में पेश की गई लिस्ट में कई कीमती संपत्तियां छिपाई है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को तय की है।

Next Story