Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शिखर धवन ने विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग की सगाई, कहा-एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने

Shilpi Narayan
12 Jan 2026 9:00 PM IST
शिखर धवन ने विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग की सगाई, कहा-एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने
x

नई दिल्ली। भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उन्होंने अपने फैंस को एक खुशखबरी दिया है। बता दें कि धवन अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। क्रिकेटर ने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर ये खुशखबरी फैंस को दी है।

कपल के हाथ में इंगेजमेंट रिंग दिखाई

बता दें कि शेयर की गई फोटो में कपल के हाथ में इंगेजमेंट रिंग दिखाई दे रही है। फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों की लाइन लग गई है। शेयर किए गए कैप्शन में शिखर धवन ने लिखा कि एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हूं, क्योंकि हमने हमेशा साथ रहने का फैसला किया है।

सोफी एक सफल आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं

सोफी एक सफल आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उनके पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री है। उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज, आयरलैंड से पढ़ाई की। फिलहाल वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं। ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश फोटोज के कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ध्यान खींचा है, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर रहती है।

आयशा से साल 2012 में हुई थी पहली शादी

शिखर धवन की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा से साल 2012 में हुई थी। उनका एक बेटा जोरावर धवन है। आयशा शिखर से 10 साल बड़ी किक बॉक्सर हैं। वहीं सितंबर 2021 में उन्होंने आयशा ने अलग होने की जानकारी दी और 2023 में दोनों का तलाक हुआ।

Next Story