Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच में पाक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, भारतीय टीम ने किया अहम बदलाव

Shilpi Narayan
15 Feb 2026 6:36 PM IST
इंडिया और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच में पाक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, भारतीय टीम ने किया अहम बदलाव
x
स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी हुई जबकि अर्शदीप की जगह कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्वकप का मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। तमाम विवाद के बीच यह मुकाबला संभव हो पाया है और इसी वजह से इस मैच को लेकर हाइप बढ़ गई है। वहीं हाई वोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

बता दें कि आज के महा मुकाबले में भारत ने दो बड़े बदलाव किए हैं। दरअसल, आज स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है। वहीं अर्शदीप की जगह कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली है।

Next Story