Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इजरायली हमले में लेबनान के 89 लोगों की मौत, 700 घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया बड़ा दावा!

Shilpi Narayan
8 April 2026 10:07 PM IST
इजरायली हमले में लेबनान के 89 लोगों की मौत, 700 घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया बड़ा दावा!
x
Israeli attack kills 89 Lebanese, injures 700; Health Ministry makes bold claim!

नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में आज सीजफायर का ऐलान हो गया था। जिसके बाद पूरी दुनिया में राहत वाली खबर सामने आई। हालांकि इस युद्ध विराम की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान पर जमकर हमले किए। जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। अब इस मामले में लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान सामने आया है।

700 से अधिक घायल

बता दें कि लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लेबनान के अलग-अलग हिस्सों में हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 89 लोग मारे गए हैं और 700 से अधिक घायल हुए हैं।

12 चिकित्सा कर्मी की मौत

दरअसल, इजरायल ने राजधानी बेरूत सहित पूरे लेबनान में व्यापक हमले किए। इसे हिजबुल्लाह के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा समन्वित हमला बताया जा रहा है। वहीं दक्षिणी लेबनान में मारे गए लोगों में कम से कम 12 चिकित्सा कर्मी भी शामिल हैं।

1,530 से अधिक लोगों की मौत

बता दें कि ये हमला इतना भयावह था कि इसके बाद भारी संख्या में लेबनान के अस्पताल मरीजों से भर गए हैं और स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि 2 मार्च से जारी हमलों में लेबनान में अब तक 1,530 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 5,000 लोग घायल हुए हैं।

Next Story