Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दुनिया के ऐसे 10 देश जहां पुरुषों की संख्या महिलाओं से है कम, रूस का नाम लिस्ट में है शामिल

Aryan
2 Feb 2026 6:30 PM IST
दुनिया के ऐसे 10 देश जहां पुरुषों की संख्या महिलाओं से है कम, रूस का नाम लिस्ट में है शामिल
x
लातविया में उम्रदराज महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है। 65 वर्ष से ऊपर की 100 महिलाओं पर केवल 57 पुरुष हैं, जो वृद्ध आबादी में बड़ा अंतर दर्शाता है।


नई दिल्ली। दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां महिलाओं की जनसंख्या पुरुषों से अधिक है। इसका मुख्य कारण कम जीवन प्रत्याशा और युद्ध जैसे कारक हैं। शीर्ष देशों में लातविया, लिथुआनिया और मोल्दोवा जैसे यूरोपीय देश शामिल हैं, जहां प्रति 100 महिलाओं पर पुरुषों की संख्या कम है, साथ ही हॉन्ग कॉन्ग और जिबूती भी इस सूची में आते हैं।

10 प्रमुख देश हैं जहां महिलाओं की आबादी पुरुषों से अधिक है

मोल्दोवा

यहां महिलाओं की आबादी लगभग 53.98% है, जो कि सबसे अधिक है।

लातविया

अनुपात है 1.15 महिलाएं प्रति पुरुष। लातविया में उम्रदराज महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है। यूरोस्टैट के अनुसार, 65 वर्ष से ऊपर की 100 महिलाओं पर केवल 57 पुरुष हैं, जो वृद्ध आबादी में बड़ा अंतर दर्शाता है।

अर्मेनिया

अनुपात में 1.13 महिलाएं प्रति पुरुष है। आर्मेनिया में बड़ी संख्या में पुरुष बेरोजगारी के चलते रूस या यूरोप की ओर पलायन करते हैं। इससे देश में महिलाओं की संख्या तुलनात्मक रूप से बढ़ गई है।

रूस

रूस में अनुपात 1.15 महिलाएं प्रति पुरुष है। रूस में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ही पुरुषों की संख्या में गिरावट देखी गई है। आज भी अत्यधिक शराब सेवन, दुर्घटनाएं और बीमारियां पुरुषों की जल्दी मृत्यु का कारण बन रही है।

बेलारूस

यहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से काफी अधिक है, यानी प्रति 100 महिलाओं पर 115.69 पुरुष।

जिबूती

यहां प्रति 100 पुरुषों पर लगभग 120 महिलाएं हैं।

हॉन्ग कॉन्ग

यहां महिला आबादी लगभग 54.9% (प्रति 100 पुरुषों पर 116 महिलाएं) है।

लिथुआनिया

यहां भी प्रति 100 पुरुषों पर लगभग 116 महिलाएं हैं।

बहामास

यहां भी महिलाओं की संख्या अधिक है (प्रति 100 पुरुषों पर 116 महिलाएं)।

यूक्रेन

युद्ध के कारण यहां जेंडर इम्बैलेंस (लिंग असंतुलन) अधिक है और महिलाएं पुरुषों की तुलना में काफी ज्यादा हैं।

इन देशों में महिलाओं की अधिकता के मुख्य कारण

1. पुरुषों की कम उम्र- इन देशों में पुरुषों की मृत्यु दर महिलाओं की तुलना में अधिक है।

2. युद्ध और प्रवास- युद्ध में पुरुषों की मृत्यु और काम की तलाश में पुरुषों का दूसरे देशों में चले जाना भी एक बड़ा कारण है।

3. जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy)- महिलाओं की औसत उम्र पुरुषों की तुलना में बेहतर है।

Next Story