Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत समेत पूरी दुनिया पर लगा 10 फीसदी टैरिफ! ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से झटका के बाद किया बड़ा ऐलान

Shilpi Narayan
21 Feb 2026 10:41 AM IST
भारत समेत पूरी दुनिया पर लगा 10 फीसदी टैरिफ! ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से झटका के बाद किया बड़ा ऐलान
x

नई दिल्ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को अवैध करार दिया है। जिसके बाद कुछ समय के बाद ही ट्रंप ने पूरी दुनिया पर 10 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का आदेश भी दिया है। ये आदेश 24 फरवरी की सुबह 12 बजकर 1 मिनट पर लागू हो जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ये एक्स्ट्रा टैरिफ सभी पर लागू होगा या फिर कुछ सामानों को छूट भी मिलेगी।

ट्रंप प्रशासन के साथ टैरिफ समझौते किए थे

दरअसल, व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत समेत अमेरिका के वे व्यापारिक साझेदार, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ टैरिफ समझौते किए थे, अब उन्हें 10 प्रतिशत शुल्क का सामना करना पड़ेगा, भले ही उन्होंने पहले उच्च स्तर पर सहमति जताई हो। यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप के व्यापक और अक्सर मनमाने शुल्कों को रद्द करने के बाद आया है, जिसमें उनकी प्रमुख आर्थिक नीति की कड़ी आलोचना की गई है।

ट्रंप को बड़ा झटका लगा

वहीं टैरिफ में इस झटके के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका में आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। नए टैरिफ आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह "लगभग तुरंत प्रभावी" हो गया है। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनिया के तमाम देशों के खिलाफ लगाए गए टैरिफ को अवैध करार दिया, जिससे ट्रंप को तो बड़ा झटका लगा है लेकिन इससे भारत को भी बड़ी राहत मिली है।

सभी देशों पर 10 फीसदी टैरिफ की घोषणा

इस टैरिफ को रद्द किए जाने के बाद ट्रंप ने एक अन्य नियम के तहत तमाम देशों पर 10 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है। इसे लेकर अमेरिकी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ट्रेड डील कर चुके या इस पर सहमति बना चुके तमाम देशों पर भी अब एक समान यानी 10 फीसदी टैरिफ ही लगाया जाएगा। इससे पहले ट्रेड डील के तहत भारतीय प्रोडक्ट पर अमेरिका ने 18 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी, जो अब घटकर 10 प्रतिशत हो चुकी है।

Next Story