Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग से 10 की मौत, कई घायल ...

Aryan
21 Dec 2025 11:46 AM IST
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग से 10 की मौत, कई घायल ...
x
फिलहाल इस हमले के पीछे की मंशा साफ नहीं है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर से अंधाधुंध हिंसा से दहल उठा है। जोहान्सबर्ग के पास स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में आज यानी रविवार को हुई भीषण गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब इसी महीने देश में एक और सामूहिक फायरिंग में 12 लोगों की जान गई थी। लगातार हो रही घटनाओं ने दक्षिण अफ्रीका की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

बंदूकधारियों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां

जानकारी के अनुसार, रविवार को जोहान्सबर्ग में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम दस लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने एक बार में घुसकर बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाई, जिससे दहशत और अफरा-तफरी मच गई।

गोल्ड लेकर खून बहाने की आशंका

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस हमले के पीछे की मंशा साफ नहीं है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटनास्थल कई बड़े सोने की खदानों के पास स्थित है, लेकिन जांच एजेंसियां अभी यह नहीं कह रही हैं कि हमले का कोई सीधा संबंध खनन गतिविधियों या आपराधिक गिरोहों से है। इसलिए बस आशंका जताई जा रही कि गोल्ड के लिए खून बहाया गया है।

हमलावर हुए फरार

वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने हमले की छानबीन शुरू कर दी है।


Next Story