Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

15 साल की लड़की का किया अपहरण, जंगल ले जाकर 5 दिन तक किया दुष्कर्म, 'लव जिहाद' की आशंका

Aryan
20 Feb 2026 2:40 PM IST
15 साल की लड़की का किया अपहरण, जंगल ले जाकर 5 दिन तक किया दुष्कर्म, लव जिहाद की आशंका
x
मुख्य आरोपी पर अपहरण और रेप के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो और रेप की धाराएं लगाई गई हैं

मुंबई। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के राहुरी तालुका गांव से शर्मनाक खबर सामने आई है। दरअसल 15 साल की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे पांच दिनों तक जंगल में रखकर और उसके साथ बलात्कार किया गया है। इस घटना को 'लव जिहाद' से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

राहुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नासिक-सूरत रोड के पास रामशेज किला के इलाके वाले जंगल से लड़की को रिहा कराया है। मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 13 फरवरी को लड़की कॉलेज जाने की बात कहकर घर से बाहर गई थी, लेकिन फिर वो वापस नहीं आई, जिसके वजह से लड़की के परिवार वाले परेशान हो गए।

बड़ी मुश्किल के बाद मिली लड़की

दरअसल लड़की के माता-पिता ने फौरन राहुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच की। अंत में जंगली इलाके से लड़की को छुड़ाने में कामयाबी मिली।

आरोपी पर लगाई गईं पॉक्सो और रेप की धाराएं

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुख्तार हैदर पठान, कौसर हैदर पठान, आकाश शरद संसारे को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी पर अपहरण और रेप के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो और रेप की धाराएं लगाई गई हैं।

Next Story