
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 15 हजार लोग कर रहे थे...
15 हजार लोग कर रहे थे इंतजार, इवेंट में नहीं आए गोविंदा, डुप्लीकेट ने बचाई जान

मुंबई। गोविंदा एक समय पर बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 स्टार थे। उनके पास फिल्मों के अनेकों ऑफर हुआ करते थ। वो एक साथ कई मूवीज की शूटिंग करते थे। लेकिन आज उनका वक्त खराब चल रहा है। वो हर दिन किसी ना किसी विवाद में घिरे नजर आते है। ऐसे में हाल ही में म्यूजिक कंपोजर अबू मलिक ने एक इंटरव्यू में गोविंदा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के एक इवेंट में न पहुंचने पर भारी हंगामा होने वाला था।
इंतज़ार करती भीड़
महाराष्ट्र के पुसद गांव में गोविंदा के जीजा, प्रोड्यूसर आत्माप्रकाश शर्मा ने एक लाइव इवेंट आयोजित किया था, जहां 15,000 से ज्यादा लोग एक्टर की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतज़ार कर रहे थे। गोविंदा को लाने के लिए एक विशेष हेलीकॉप्टर भी भेजा गया था, लेकिन वह अंत समय तक नहीं पहुंचे।
डुप्लीकेट ने संभाला मोर्चा
जब भीड़ बेकाबू होने लगी, तब अबू मलिक ने अपने भाई और गायक डब्बू मलिक को गोविंदा बनकर स्टेज पर जाने को कहा। डब्बू मलिक ने दूर से हाथ हिलाकर और गोविंदा की तरह व्यवहार कर भीड़ को शांत किया।
जान बचाकर भागे
जैसे ही डब्बू मलिक ने लोगों को शांत किया, आयोजक और उनकी टीम स्थिति बिगड़ने से पहले ही वहां से सुरक्षित निकल गए। गोविंदा को अक्सर उनकी लेट-लतीफी और अनप्रोफेशनल व्यवहार के लिए इंडस्ट्री में आलोचना का सामना करना पड़ा है, जिसे फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी और अन्य ने भी स्वीकार किया है।




