
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हापुड़ में एक ही घर से...
हापुड़ में एक ही घर से मिले 18 सिलेंडर! 30 रुपये के लालच में उठाया रिस्क, प्रशासन ने मारा छापा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल असौड़ा गांव में प्रशासन ने बड़ी बड़ी कार्रवाई करते हुए रिहान अहमद के घर से 32 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार रात एक घर पर छापेमारी कर 32 गैस सिलेंडर बरामद किए। इनमें 18 भरे हुए और 14 खाली सिलेंडर शामिल थे। जिसके बाद आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
30 रुपये के लालच में उठाया रिस्क
जानकारी के मुताबिक रिहान अहमद गांव के लोगों को ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचकर प्रति सिलेंडर 30 रुपये का अवैध मुनाफा कमा रहा था। छापेमारी के दौरान टीम को 18 भरे हुए और 14 खाली (कुल 32) घरेलू सिलेंडर मिले। ये सभी सिलेंडर बिना किसी वैध अनुमति के स्टॉक किए गए थे। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का भंडारण न केवल कालाबाजारी है, बल्कि भीषण अग्निकांड का कारण भी बन सकता था।
प्रशासन ने की कार्रवाई
बता दें कि इस पूरा घटना के बाद पूर्ति निरीक्षक प्रीति की तहरीर पर थाना देहात कोतवाली में आरोपी रिहान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया है।




