
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नेपाल के त्रिशूली नदी...
नेपाल के त्रिशूली नदी में बस गिरने से 18 लोगों की मौत, 25 घायल

नई दिल्ली। नेपाल के त्रिशूली नदी में बस गिरने से बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में बस में सवार 25 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह हुए हादसे के बाद नेपाल की सेना, पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
यात्रियों से भरी बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी
नेपाल के धादिंग जिले में पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिर गई। बस में करीब 40 से 45 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों में छह महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। हादसे में 25 से 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों में आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है। बस पृथ्वी राजमार्ग पर चल रही थी। बताया जा रहा है कि बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैसेपाटी इलाके के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर नीचे ढलान से होते हुए नदी किनारे जा गिरा। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली।
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक आशंका है कि चालक ने नियंत्रण खो दिया या सड़क की स्थिति खराब थी। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
हादसा रात के समय हुआ, जिससे बचाव अभियान में दिक्कत आई। नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्य में जुटे। हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुरी ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।




