
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 2026 की शुरुआत...
2026 की शुरुआत धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से होगी! जानें नए साल पर टॉप 10 फिल्मों के बारे में

मुंबई। साल 2025 बॉलीवुड के नजरिए से काफी अच्छा रहा है। एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज हुई है। वहीं कई फिल्मों को दर्शकों ने दिल खोल कर प्यार दिया है। हालांकि अब साल को महज कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं 2026 में भी कई फिल्म रिलीज होने वाली है। साल की शुरुआत ही दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से होने वाली है। आज हम आपको 2026 में रिलीज होने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1- इक्कीस
इक्कीस को श्रीराम राघवन ने बनाया है। पहले ये फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया और अब ये फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स दिखेंगे। फिल्म में सिमर भाटिया भी नजर आएंगी।
2- बॉर्डर 2
बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह बना रहे हैं। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
3- धुरंधर 2
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है। इस फिल्म में सारा अर्जुन फीमेल लीड रोल में हैं। फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे स्टार्स दिखेंगे। धुरंधर का पहला पार्ट अभी थिएटर में लगा है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रहा है।
4- टॉक्सिक
टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म का धुरंधर 2 के साथ क्लैश देखने को मिलेगा। फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मणी वसंत, हुमा कुरैशी जैसे स्टार्स हैं। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।
5- लाहौर 1947
फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को राजकुमार संतोषी बना रहे हैं। फिल्म 2026 में रिलीज होने की खबरें हें। अभी तक फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
6- लव एंड वॉर
लव एंड वॉर को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। ये फिल्म अगस्त 2026 को रिलीज होनी है। फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।
7- किंग
शाहरुख खान की किंग 2026 में रिलीज होनी है। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद बने रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी जैसे स्टार्स दिखेंगे।
8- बैटल ऑफ गलवान
बैटल ऑफल गलवान में सलमान खान लीड रोल में हैं। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने बनाया है। चित्रांगदा सिंह भी फिल्म में अहम रोल में हैं।
9- स्पिरिट
संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट एक्शन ड्रामा होने वाली है। ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। वहीं तृप्ति डिमरी फीमेल लीड में हैं। तृप्ति से पहले दीपिका को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया था। लेकिन फिर दीपिका को इस फिल्म से निकाल दिया गया।
10- रामायण
रामायण को नितेश तिवारी बना रहे हैं। फिल्म नवंबर 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं। वहीं यश रावण के रोल में हैं। फिल्म में साई पल्लवी सीता के रोल में हैं। रवि दुबे, सनी देओल और काजल अग्रवाल जैसे स्टार्स भी इसमें नजर आएंगे।




