Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जंग को हुए 21 दिन: ईरान का दावा, अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया

Aryan
20 March 2026 10:08 AM IST
जंग को हुए 21 दिन:  ईरान का दावा, अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया
x
इस घटना की जांच की जा रही है। ईरान का दावा है कि हमले के बाद लड़ाकू विमान क्रैश हो गया।

नई दिल्ली। ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 21वें दिन में प्रवेश कर चुका है। यह जंग और कितने दिन चलेगी अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस जंग में भारी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं। कई घायल हैं। ईरान और इजरायल के बीच चली इस जंग में कई देश प्रभावित हो रहे हैं।

अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार

अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। ईरान ने दावा किया कि उन्होंने अमेरिका के आधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। यह अमेरिका के सबसे मूल्यवान, आधुनिक और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक है और इसे अमेरिका की पांचवीं पीढ़ी की युद्धक क्षमताओं की रीढ़ माना जाता है।

विमान का पायलट सुरक्षित है

अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने बताया कि ईरान द्वारा सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से उनके एफ-35 लड़ाकू विमान को आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान का पायलट सुरक्षित है और इस घटना की जांच की जा रही है। ईरान का दावा है कि हमले के बाद लड़ाकू विमान क्रैश हो गया।

इस्राइली सेना ने अपने फारसी भाषा वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि ये हमले तेहरान में आतंकवादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं, हालांकि उन्होंने इसके सबूत या विस्तार नहीं बताए।

130 से अधिक इन्फ्रास्ट्रक्चर लक्ष्यों पर दर्जनों हमले

इस्राइल की वायु सेना ने पहले ही बताया कि पिछले 24 घंटों में उसके विमान ईरान के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में 130 से अधिक इन्फ्रास्ट्रक्चर लक्ष्यों पर दर्जनों हमले कर चुके हैं। सेना ने कहा कि वायु सेना लगातार बिना रुके हमले कर रही है। इराकी समूह सराया अव्लिया अल-दम ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने पिछले 24 घंटों में देश भर में अमेरिकी ठिकानों पर तीन हमले किए।

Next Story