Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

21 मंजिला टावर और लंबा एलिवेटेड रोड... होने वाला है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं

Aryan
6 April 2026 8:30 PM IST
21 मंजिला टावर और लंबा एलिवेटेड रोड... होने वाला है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी यह सुविधाएं
x
स्टेशन के पहाड़गंज और अजमेरी गेट दोनों ओर अत्याधुनिक बिल्डिंग बनाए जाएंगे

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का लुक बिल्कुल बदलने वाला है। यह अब एयरपोर्ट की तरह नजर आएगा। पुनर्विकास के तहत स्टेशन का बड़े स्तर पर विस्तार किया जाएगा। भविष्य में यहां पर एलिवेटेड रोड, ऊंची बिल्डिंग, कॉनकोर्स भी मौजूद होंगे। इससे यात्री रेलवे स्टेशन पर ही एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का अनुभव ले सकेंगे। पार्किंग सुविधा भी बढ़ जाएगी। इस परियोजना से आने वाले समय में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को नई पहचान मिलेगी।

क्षेत्रफल में होगा विस्तार

इस प्रोजेक्ट के तहत, स्टेशन का कुल मौजूदा क्षेत्रफल 17,274 वर्ग मीटर से बढ़ाकर लगभग 1,09,040 वर्ग मीटर किया जाएगा। इसके साथ ही पार्किंग क्षमता 373 से बढ़कर 2,100 ईसीएस तक पहुंच जाएगी। यात्रियों की क्षमता में भी बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। फिलहाल रोजाना लगभग 4.5 लाख लोग इस स्टेशन का उपयोग करते हैं, वहीं भविष्य में यह संख्या 7 लाख तक पहुंच सकता है।

ट्रैफिक में आएगी कमी

परियोजना का एक खास हिस्सा करीब 5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड है, जो जमीन से करीब 10 फीट ऊंचाई पर बनाया जाएगा। यह रोड यात्रियों को सीधे स्टेशन के एंट्री गेट तक पहुंचाएगा, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा।

सुविधाओं से लैस होगा बिल्डिंग

इससे कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है। स्टेशन के पहाड़गंज और अजमेरी गेट दोनों ओर अत्याधुनिक बिल्डिंग बनाए जाएंगे। इन बिल्डिंग्स की लंबाई करीब 300 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर होगी। इनमें डबल बेसमेंट पार्किंग, आधुनिक वेटिंग एरिया, रिटेल स्पेस और यात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही, दोनों तरफ करीब 21 मंजिला आइकॉनिक टावर भी बनाए जाएंगे, जो दिल्ली की स्काईलाइन को नया रूप देंगे।

यात्रियों को एयरपोर्ट जैसा अनुभव देने के लिए ट्रैक के ऊपर एक विशाल एयर कॉनकोर्स बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई करीब 300 मीटर और चौड़ाई 200 मीटर होगी। इस कॉनकोर्स के जरिए यात्री आराम से प्लेटफार्म तक पहुंच सकेंगे।


Next Story