
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पीजी में 28 वर्षीय...
पीजी में 28 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, आखिर क्या था कारण, जानें पूरा मामला

चंडीगढ़। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर शहर से एक गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल अबोहर में एक पीजी (Aneja PG) में 28 वर्षीय युवती गीता की मृत्यु का मामला सामने आया है। गीता मूल रूप से फाजिल्का के अरनीवाला की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से इस पीजी में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक, वह एक समर सिनेमा नामक थिएटर में काम करती थी। दरअसल मृतक का एक जानने वाला युवक पीजी पहुंचा और उसने कमरे का दरवाजा खोलने के लिए कहा कि लड़की की तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन जब दरवाजा खोला गया, तो कमरे के अंदर गीता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को फौरन सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
जांच के घेरे में अन्य व्यक्ति
बताया जा रहा है कि घटना वाली रात वह अपने काम से लौटकर कमरे में गई थी। पुलिस एक युवक की भूमिका की जांच कर रही है जिसने रात के समय पीजी पहुंचकर गीता की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उस व्यक्ति को इस स्थिति की जानकारी कैसे मिली।
पुलिस की कार्रवाई
स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और पीजी के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
परिजनों को दी सूचना
पीजी संचालक ने गीता के परिवार को सूचित कर दिया गया है और पुलिस उनके बयानों के आधार पर मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। वर्तमान में पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे के असल कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट रूप से पता चल सके। वह यह भी जांच कर रही है कि उक्त युवक को लड़की की सेहत खराब होने के बारे में कैसे पता चला।
एक हफ्ता पहले लिया था AC कमरा
पीजी संचालक मीनू आहूजा ने बताया कि गीता करीब एक साल से उसके पीजी में रह रही थी। एक हफ्ता पहले हाल ही में उसने नॉर्मल कमरे से एसी वाला कमरा लिया था। घटना वाले रात भी वह करीब 9:30 बजे पीजी पहुंची और उसने कहा कि वह सोने जा रही है। पीजी संचालक मीनू ने बताया कि उस वक्त केवल दो लड़कियां ही रह रही थीं, क्योंकि बाकी छुट्टी पर गई हुई थी।




