Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गोवा के गेस्ट हाउस में 3 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, पीड़िताओं में 2 लड़कियां सगी बहनें

Divyanshi
12 Jun 2025 7:30 PM IST
गोवा के गेस्ट हाउस में 3 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, पीड़िताओं में 2 लड़कियां सगी बहनें
x
दो लोगों ने कथित तौर पर 11, 13 और 15 साल की 3 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया

पणजी। उत्तरी गोवा जिले के एक गेस्ट हाउस में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दो लोगों ने कथित तौर पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़कियों की उम्र 11, 13 और 15 साल है। इनमें दो लड़कियां बहनें हैं और ये सभी एक ही इमारत में रहती हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

गेस्ट हाउस में 3 लड़कियों से दुष्कर्म

बताया गया कि लड़कियों के साथ 7 और 8 जून को कलंगुट इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पांचों ने एक साथ गेस्ट हाउस में चेक-इन किया था। बता दें कि लड़कियों के माता-पिता ने 8 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में एक दिन पहले लड़कियों के लापता होने की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम ने तीन लड़कियों को उसी दिन गेस्ट हाउस से बरामद किया।

आरोपी समेत गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

आरोपी अल्ताफ मुजावर (19) और ओम नाइक (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर को भी नाबालिग लड़कियों को माता-पिता की सहमति और सत्यापन के बिना गेस्ट हाउस में रखने और अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों पर POCSO और गोवा बाल अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Next Story