
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 52 साल की मलाइका...
52 साल की मलाइका अरोड़ा 17 साल छोटे इस शख्स को कर रही है डेट! जानें कौन है मिस्ट्री मैन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस रिलेशनशिप को हवा तब मिली जब मलाइका को मुंबई एयरपोर्ट पर हर्ष मेहता नाम के एक शख्स के साथ बाहर आते हुए देखा गया। तभी से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ने लगी। ऐसे में हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर ये शख्स है कौन?
हर्ष मेहता 33 साल के हैं। इनका जन्म 1992 को हुआ था। ये मुंबई के रहने वाले हैं। इनका डायमंड का बिजनेस है। रिपोर्ट्स की माने तो ये डायमंड इंडस्ट्री में एक उभरते हुए नाम हैं। जो हाई-एंड डायमंड मर्चेंट हैं और डायमंड ट्रेडिंग में डील करते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि वे पहले मलाइका के मैनेजर भी रह चुके हैं और पहले से ही उनके साथ कई इवेंट्स में नजर आए हैं।
दरअसल, हर्ष के बारे में कहा जा रहा है कि वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि अभी उनकी नेटवर्थ की कोई आधारिक पुष्टि नहीं है। हर्ष काफी प्राइवेट रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनका कोई बड़ा प्रोफाइल नहीं है लेकिन वे पब्लिक इवेंट्स में कम ही नजर आते हैं। हाल ही में वो मलाइका के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
बता दें कि 29 अक्टूबर 2025 को एनरिक इग्लेसियास के मुंबई कॉन्सर्ट में दोनों साथ नजर आए। दोनों के कई वीडियो भी वायरल हुए जिसमें दोनों को एक सात चैट करते, डांस करते और साथ बाहर जाते देखा गया।
फिर 26 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर मलाइका और हर्ष को एक साथ देखा गया। जहां एक्ट्रेस ब्लैक जॉगर्स-जैकेट में बैग लिए आगे चल रही थीं वहीं हर्ष मास्क लगाए उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। उसके बाद दोनों एक साथ एक कार में चले गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा नया कपल अलर्ट।
जहां मलाइका 52 साल की हैं वहीं हर्ष उनसे लगभग 17 साल छोटे हैं। ये एज गैप भी लोगों को बहुत एक्साइट कर रहा है। इससे पहले मलाइका पहले भी 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं हैं।




