
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 53वां वर्ल्ड बुक फेयर:...
53वां वर्ल्ड बुक फेयर: किताब प्रेमियों के लिए होने वाला है खास, जानें इस बार का मेला कैसे है अलग

नई दिल्ली। किताबों से प्यार करने वालों के लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। दिल्ली के भारत मंडपम में दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 की शुरुआत हो गई है। ययह प्रतिष्ठित पुस्तक मेला 18 जनवरी तक चलेगा। अच्छी बात यह है कि इस बार मेले में एंट्री पूरी तरह मुफ्त रखी गई है, ताकि हर वर्ग के लोग बिना किसी रुकावट के किताबों की दुनिया से जुड़ सकें।
दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क
53वां वर्ल्ड बुक फेयर सिर्फ किताबों का मेला नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव बनने जा रहा है, जिसे शायद आप जिंदगी भर न भूलें। वर्ल्ड बुक फेयर 2026 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस बार दर्शकों के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। दुनिया की किताबें एक मंच पर, इस बार वर्ल्ड बुक फेयर में 35 से ज्यादा देशों के 1,000 से अधिक प्रकाशक अपनी किताबों के साथ शामिल हुए हैं। मेले के दौरान 600 से ज्यादा साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें करीब 1,000 लेखक, विचारक और वक्ता पाठकों से सीधे संवाद करते नजर आएंगे।
थीम भारतीय सैन्य इतिहास पर रखी गई
इस साल वर्ल्ड बुक फेयर की थीम भारतीय सैन्य इतिहास पर रखी गई है। थीम पविलियन में सेना की वीरता, बलिदान और इतिहास से जुड़ी किताबें और प्रदर्शनी देखने को मिल रही हैं। यहां 500 से अधिक सैन्य इतिहास से जुड़ी किताबें प्रदर्शित की गई हैं।इसके साथ ही अर्जुन टैंक, INS विक्रांत और LCA तेजस जैसे रक्षा उपकरणों के असली आकार के मॉडल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लेखकों से मिलने और संवाद का मौका, मेले के दौरान कई नामी लेखक, साहित्यकार और वक्ता यहां मौजूद रहेंगे। पाठकों को उनसे सीधे मिलने, सवाल पूछने और किताबों पर चर्चा करने का अवसर मिल रहा है। वहीं वर्ल्ड बुक फेयर 2026 की शामें संगीत और संस्कृति से सजी रहेंगी।




