Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खामेनई शासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में अब तक 62 लोगों की जानें गईं, बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

Aryan
10 Jan 2026 9:58 AM IST
खामेनई शासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में अब तक 62 लोगों की जानें गईं, बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
x
पुलिस की टीम में घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया

नई दिल्ली। खामेनई शासन के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में अब तक 62 लोगों की जान जा चुकी है। इस प्रदर्शन के चलते 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान 2200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

लोग सुप्रीम नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे

ईरान में खामेनेई शासन के खिलाफ जनता का हल्ला बोल जारी है। लोग सुप्रीम नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उग्र हुए विरोध प्रदर्शनों में अब तक 62 लोगों की मौत पर रोष है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। शासन द्वारा इस प्रदर्शन को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

2200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है

तेहरान के एक डॉक्टर ने टाइम मैगजीन को बताया कि राजधानी तेहरान के सिर्फ छह अस्पतालों में ही कम से कम 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है, जिनमें से अधिकतर मौतें गोलियां लगने से हुई हैं, क्योंकि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। 2200 लोगों की मौत हो चुकी है। डॉक्टर ने अधिकारियों से बदले की कार्रवाई के डर से नाम न बताने की शर्त पर मामले की जानकारी दी।

Next Story