
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- राम मंदिर ध्वजारोहण...
राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में 7,000 लोगों को किया जाएगा आमंत्रित,पीएम मोदी फहराएंगे ध्वाजा...

लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें कई विशेष अतिथि शरीक होंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी साझा की। सीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा की है। 25 नवंबर को अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी व मोहन भागवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण करेंगे।
अयोध्या में 7,000 लोग आमंत्रित हैं
जानकारी के अनुसार, मंदिर क्षेत्र में अभी सफाई अभियान चल रहा है। 7,000 लोगों को आमंत्रित किया गया है। चंपत राय ने बताया कि 600 लोग मंदिर के कर्मचारी भी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद होंगे। इस कार्यक्रम के लिए 19 ब्लॉक बनाए गए हैं। पार्किंग की भी अच्छी व्यवस्था की जा रही है। सात जगहों पर भोजनालय की व्यवस्था की गई है। रात को भी ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।
मंदिर परिसर के बाहर भी होम स्टे और आश्रम लिया गया है
इतना ही नहीं मंदिर परिसर के बाहर करीब 100 से अधिक होम स्टे और आश्रम किराए पर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक,1,800 कमरे किराए पर लिए गए हैं। अयोध्या जनपद के लोगों को छोड़कर अन्य जिलों से आए लोगों के रहने की व्यवस्था इन्हीं कमरों में की गई है। सभी से लोगों से आग्रह किया गया है कि 24 नवंबर तक पहुंच जाएं। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से मोबाइल की अनुमति नहीं होगी। लाइसेंसी हथियार, पीएसओ, गन रखने वाले को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा। जिसके नाम पर निमंत्रण पत्र जारी हुआ है, उसे ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। सभी को प्रवेश पत्र दिया जाएगा। प्रवेश पत्र के आधार पर ही कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे, निमंत्रण पत्र के आधार पर नहीं।
मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय ने बताया कि प्रवेश पत्र पर एक कोड लिखा होगा, इसके साथ ही व्यक्ति का नाम और क्यूआर कोड लगा होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि 25 नवंबर को जनता के लिए दर्शन बंद रहेगा।




