Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान! 33 साल के करियर में शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का पहली बार मिला अवॉर्ड, रानी मुखर्जी बनी बेस्ट एक्ट्रेस

Shilpi Narayan
1 Aug 2025 7:29 PM IST
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान! 33 साल के करियर में शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का पहली बार मिला अवॉर्ड, रानी मुखर्जी बनी बेस्ट एक्ट्रेस
x
शाहरुख खान के अलावा विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। 'कटहल' को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला

नई दिल्ली। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में की गई। इन पुरस्कारों के लिए, 1 जनवरी, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 के बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाणन पाने वाली फिल्में शामिल हैं। 2023 भारतीय सिनेमा के लिए सबसे सफल वर्षों में से एक था।

कोविड महामारी के चलते नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में हो रही देरी

बता दें कि कोविड महामारी के चलते नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में देरी हो रही है। साल 2024 में 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों को पुरस्कार दिए गए थे। अब इस साल उन फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा, जो वर्ष 2023 में रिलीज हुईं। शाहरुख खान को जवान के लिए तो विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। वहीं किंग खान को 33 साल में मिला पहला खिताब नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

'कटहल' को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म का अवॉर्ड

वहीं 'कटहल' को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'कटहल' में सान्या मल्होत्रा, विजय राज और अनंत जोशी जैसे सितारे नजर आए।

देखें विनर्स की लिस्ट-

1. बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

2. बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी

3. बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल

4. बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी

5. बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

6. बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर-सैम बहादुर

7. बेस्ट साउंड डिजाइन- एनिमल

8. बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- जवान

9. बेस्ट मेल सिंगर- बेबी

10. स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) एम आर राधाकृष्णन

11. बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी

12. बेस्ट फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता (असम)

13. बेस्ट गुजराती फिल्म- वश

Next Story